सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा में सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर तहसीलदार निलंबित
छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी को शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कबीरधाम निर्धारित किया गया है।



