त्योहारी सीजन से पहले छत्तीसगढ़ में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल, पतंजलि घी और हल्दीराम के उत्पाद जांच में फेल
छत्तीसगढ़ के कोरबा में खाद्य विभाग की जांच में पिछले 10 महीनों के दौरान लिए गए 120 नमूनों में से 20 अमानक मिले हैं। इनमें पतंजलि का शुद्ध देसी घी और हल्दीराम के रसगुल्ले व चना शामिल हैं। चार दुकानों पर 13 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।



