राशन वितरण पर खाद्य विभाग का बड़ा स्पष्टीकरण, बायोमेट्रिक फेल होने पर भी पात्र हितग्राही नहीं होंगे वंचित
छत्तीसगढ़ में फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर भी पात्र हितग्राहियों को राशन मिल सकेगा। खाद्य विभाग ने नॉमिनी और OTP आधारित प्रमाणीकरण की वैकल्पिक व्यवस्था स्पष्ट करते हुए कहा कि केवल बायोमेट्रिक फेल होने से कोई पात्र व्यक्ति राशन से वंचित नहीं माना जाएगा।



