बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने जीता देश-विदेश के खरीदारों का दिल
नई दिल्ली में आयोजित बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची के प्राकृतिक शहद को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिल रही है।



