दंतेवाड़ा से अमेरिका तक चमके गणेश कुमार कर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्नेहिल पत्र भेजकर प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमेरिका में रह रहे दंतेवाड़ा के गणेश कुमार कर को राज्य स्थापना दिवस पर स्नेहिल पत्र भेजा। मुख्यमंत्री ने NACHA, स्वदेशी मेला और उड़ान पहल के जरिए छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण तथा विद्यार्थियों की शिक्षा में उनके योगदान की सराहना की।



