दीपावली से पहले नगरीय निकायों के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत, अरुण साव की पहल पर जारी हुए 164.65 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़ में दीपावली से पहले नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों, पेंशनरों और स्वच्छता दीदियों को बड़ी राहत मिली है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर नगरीय प्रशासन विभाग ने विभिन्न मदों में कुल 164.65 करोड़ रुपये आबंटित किए हैं, जिससे लंबित वेतन, पेंशन और मानदेय का भुगतान किया जाएगा।



