गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत-पत्थर से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त, वाहन मालिकों पर होगी कार्रवाई
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में खनिज विभाग ने अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत और पत्थर से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त किए। वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त
सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायत पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग ने विशेष अभियान चलाकर अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में संलिप्त 6 ट्रैक्टर जब्त किए। संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।



