दो साल की बच्ची के गले में फंसा सेफ्टी पिन, डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से निकालकर बचाई जान
बस्तर के मावलीबेडा में खेलते समय दो साल की बच्ची ने सेफ्टी पिन निगल लिया, जो सांस की नली में फंस गया। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से सफलतापूर्वक पिन निकालकर बच्ची की जान बचाई।



