100 साल पुरानी खप्पर यात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मां दंतेश्वरी, परमेश्वरी और चंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना
नवरात्रि की महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने 100 साल से अधिक पुरानी खप्पर यात्रा के दर्शन किए, श्रद्धालुओं के साथ जसगीत गाए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।



