रायपुर सप्लाई से पहले पकड़ी गई गांजे की खेप, 5 किलो 980 ग्राम गांजा जब्त; दो आरोपी जेल भेजे गए
कोंडागांव पुलिस ने रायपुर सप्लाई होने से पहले गांजे की खेप पकड़ ली है। चिखलपुटी नए बस स्टैंड से 5 किलो 980 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि एक नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।



