छत्तीसगढ़ में धान बेचने के लिए घर बैठे मिलेगा टोकन, तुंहर टोकन एप से 24 घंटे मिलेगी ऑनलाइन सुविधा
छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान किसान ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप से घर बैठे 24×7 धान विक्रय का टोकन प्राप्त कर सकेंगे। कम मात्रा में धान बेचने पर शेष पात्रता समाप्त नहीं होगी। किसान निर्धारित टोकन के जरिए बचा हुआ धान भी बेच सकेंगे।



