गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, खलिन एच. जोशी ने जीता डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन
डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट-2026 में खलिन एच. जोशी विजेता बने। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि नवा रायपुर विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं और बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के केंद्र के रूप में उभर रहा है।



