बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर के केरसई में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के लिए 84.69 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया और कई नई विकास योजनाओं की घोषणा की।



