CM TODAY SCHEDULE:छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम जारी, रायपुर में कृषि सम्मान समारोह और करमा पूजा महोत्सव में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक, स्वास्थ्य विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक और उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह में शामिल होंगे। रात में वे रोहिणीपुरम स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में करमा पूजा पर्व महोत्सव में भाग लेंगे।
CM विष्णु देव साय ने सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में किया पारंपरिक नृत्य, कहा—आदिवासी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण देश के लिए प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल होकर मांदर की थाप पर पारंपरिक कर्मा नृत्य किया। उन्होंने आदिवासी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण को प्रेरणादायी बताते हुए युवाओं से शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।



