जगदलपुर में कबाड़ी दुकान में देर रात लगी भीषण आग, गीदम रोड पर मची अफरा-तफरी; दमकल की टीम ने समय रहते पाया काबू
जगदलपुर के गीदम रोड स्थित भुवन कबाड़ी दुकान में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।



