टाइगर श्रॉफ पर हमले से बॉलीवुड में हड़कंप, जुहू में कार पर चलीं गोलियां, ड्राइवर समेत दो लोग घायल
मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम कई राउंड फायरिंग की गई। घटना में अभिनेता के ड्राइवर और एक ऑटो चालक के घायल होने की जानकारी है। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए गए हैं। मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 टीमें गठित की हैं



