जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की चार मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया। इनके माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के हाट-बाजारों में नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।



