छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना से बढ़ी संपत्तियों की बिक्री, अब तक 62.5 प्रतिशत लक्ष्य हासिल, खरीदारों को मिलेगा विशेष लाभ
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना के तहत अब तक 251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिक चुकी हैं। मार्च 2027 तक पात्र खरीदारों को 10 से 30 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग में आवास रथ भी शुरू किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आवास योजना को गति, छत्तीसगढ़ में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बदली गरीबों की जिंदगी
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 26 लाख से अधिक ग्रामीण आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें लगभग 11.78 लाख पूरे हो चुके हैं। शहरी क्षेत्र में 2.22 लाख आवास पूर्ण हैं। आवास प्लस 2.0 के तहत राज्य को करीब 3.65 लाख नए ग्रामीण आवासों का लक्ष्य मिला है।
कबीरधाम में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में अनियमितता, दो ठेकेदारों पर एफआईआर, गरीबों के हक की राशि पर सख्ती
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत बैगा जनजाति के 9 हितग्राहियों से 5.09 लाख रुपये लेने की शिकायत पर दो ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आवास निर्माण में अनियमितता और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी
विशेष लेख: प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को सम्मानजनक जीवन, सुरक्षित छत और बेहतर भविष्य की मिल रही सौगात
विशेष लेख में जानिए कि सेवा संकल्प अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद कैसे मजबूत हो रही है। छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजनाएं समावेशी विकास और विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा दे रही हैं।
जशपुर को CM विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: 51.48 करोड़ से बनेंगी 2 आधुनिक कॉलोनियां, 225 परिवारों को मिलेगा अपना घर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर के कुनकुरी और बालाछापर में अटल विहार योजना के तहत 51.48 करोड़ रुपये की लागत से 225 आवास बनाए जाएंगे। EWS हितग्राहियों को 80 हजार और LIG हितग्राहियों को 40 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।
छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान: EWS-LIG आवास के लिए बिना सरकारी खर्च 25,413 घरों की जमीन, PM आवास योजना की बेस्ट प्रैक्टिस पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ को EWS-LIG परिवारों के लिए भूमि आरक्षण और किफायती आवास की बेस्ट प्रैक्टिस पर राष्ट्रीय सम्मान मिला। निजी कॉलोनियों में भूमि आरक्षण से 25,413 आवासों के लिए बिना सरकारी खर्च जमीन उपलब्ध हुई।
साय सरकार के आवास अभियान को राष्ट्रीय सम्मान, PM आवास योजना में छत्तीसगढ़ को पुरस्कार, अरुण साव दिल्ली में करेंगे ग्रहण
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान मिला है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 5 अक्टूबर को दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण करेंगे।
विशेष लेख: पक्की छत से बदली जिंदगी, जशपुर में 96,801 परिवारों को मिला पक्का मकान
प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों की जिंदगी में बदलाव लाया है। जिले में 1 लाख 12 हजार 948 आवास स्वीकृत और 96 हजार 801 आवास पूर्ण हो चुके हैं। पीएम जनमन और आवास प्लस 2.0 के जरिए पात्र परिवारों तक आवास का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी
छत्तीसगढ़ में 2 लाख पीएम आवासों का गृह प्रवेश, शिवराज सिंह चौहान ने दी 3.65 लाख अतिरिक्त घरों की मंजूरी
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2 लाख नवनिर्मित आवासों का गृह प्रवेश कराया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को 3.65 लाख अतिरिक्त आवासों की सौगात दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में 11.50 लाख से अधिक आवास पूर्ण हो चुके
‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल लॉन्च, PMAY-G हितग्राहियों को अब मिलेगी निःशुल्क रेत; सीएम साय ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के पात्र हितग्राहियों को पक्का घर बनाने के लिए निःशुल्क रेत उपलब्ध कराई जाएगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी होगी।



