दिल्ली दौरे से लौटे CM विष्णुदेव साय, निवेश-स्वास्थ्य से लेकर पेपर लीक तक बोले; जानिए क्या कहा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौट आए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर निवेश, स्वास्थ्य और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही।



