CM TODAY SCHEDULE:बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, धान उपार्जन केंद्र का लेंगे जायजा, बिलासपुर को देंगे कई विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। कुनकुरी में छठ महापर्व, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, जनजातीय गौरव दिवस समारोह और बिलासपुर में मल्टीलेवल पार्किंग व डेटा सेंटर का लोकार्पण करेंगे।



