मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले—युवाओं की सक्रिय भागीदारी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, सुशासन फेलोशिप के 36 प्रतिभागियों से किया संवाद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के 36 युवा प्रतिभागियों से संवाद कर निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा का संदेश दिया। दो वर्षीय फेलोशिप के तहत युवा आईआईएम रायपुर में प्रशिक्षण और जिलों में मैदानी अनुभव प्राप्त कर शासन की कार्यप्रणाली समझेंगे।



