सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, पीएम जनमन आवास हितग्राहियों से किया संवाद
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंत्री राजेश अग्रवाल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ग्राम धनौली में पीएम जनमन आवास और आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने लखपति दीदी भानुकला बैगा की सफलता की सराहना करते हुए ग्रामीणों से अभियान में सहभागिता की अपील की।
जीपीएम में सिंचाई क्षमता छह गुना से अधिक बढ़ी: 25 वर्षों में 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर हुआ दायरा, 57 नई परियोजनाओं का निर्माण
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 25 वर्षों में सिंचाई क्षमता 4,458 हेक्टेयर से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर हो गई है। जल संसाधन विभाग ने इस अवधि में 57 नई परियोजनाएं पूरी कीं, जिससे जिले में कुल 85 जल संसाधन योजनाओं का आधार तैयार हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जीपीएम की बड़ी उपलब्धि: 2.53 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 2 लाख 53 हजार 365 राजस्व प्रकरण रखे गए, जिनमें से 2 लाख 52 हजार 967 मामलों का निराकरण किया गया। बड़ी संख्या में मामलों के समाधान से आम नागरिकों को राहत मिली है।



