बलौदाबाजार में ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई, 30 किलो गांजा के साथ प्रयागराज के 7 आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार के सिमगा में ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ओडिशा से प्रयागराज ले जाई जा रही गांजे की खेप के मामले में 2 कार, 6 मोबाइल सहित करीब 25 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई है।



