‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल लॉन्च, PMAY-G हितग्राहियों को अब मिलेगी निःशुल्क रेत; सीएम साय ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के पात्र हितग्राहियों को पक्का घर बनाने के लिए निःशुल्क रेत उपलब्ध कराई जाएगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी होगी।



