छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू: PV ऐप की खामियों से नाराज कर्मचारी, फसल सत्यापन और प्रमाण पत्रों के काम पर पड़ेगा असर
छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी खामियों और लंबित मांगों को लेकर पटवारी 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे फसल सत्यापन, किसान पंजीयन और आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के काम प्रभावित होने की आशंका है।



