रायपुर में स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, 2500 लोगों के कार्यक्रम में कहीं नहीं हुआ प्लास्टिक का इस्तेमाल
रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव में 2500 लोगों के लिए प्लास्टिक मुक्त खानपान व्यवस्था की गई। बांस की प्लेटों, लकड़ी के चम्मचों और कचरे के अलग-अलग संग्रहण के जरिए जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल पेश की गई।



