ग्रीन एनर्जी और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, CM साय ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं को किया प्रस्तुत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 में छत्तीसगढ़ की नवीकरणीय ऊर्जा नीति और निवेश संभावनाओं पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और ग्रीन एनर्जी निवेश का प्रमुख केंद्र बनाना है।



