रायपुर के सुशील विला में ED की दबिश, पंडरी के रवि नगर में दस्तावेजों की जांच जारी, दुर्ग में भी कार्रवाई की खबर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला में मंगलवार सुबह ED की टीम पहुंची। अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दुर्ग में भी कार्रवाई की खबर है, हालांकि छापेमारी के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
CGPSC घोटाले में नया मोड़: ED को मिले डिजिटल सबूत और 170 बैंक ट्रांजेक्शन, बोरघरिया के खाते में 66.64 लाख
CGPSC घोटाले की जांच में ED ने चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे किए हैं। एजेंसी के मुताबिक, उनके बैंक खाते में 170 लेन-देन के जरिए 66.64 लाख रुपये जमा हुए और डिजिटल उपकरणों से कथित बातचीत के साक्ष्य मिले हैं।



