CM विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम: पुलिस स्मृति दिवस, अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला, जल जीवन मिशन और दशहरा महोत्सव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 अक्टूबर को रायपुर में पुलिस स्मृति दिवस परेड और अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके बाद जल जीवन मिशन की बैठक, बिलाईगढ़ के रैनीभाठा में दशहरा महोत्सव और भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन एवं संत समागम में हिस्सा लेंगे।
विजयादशमी पर CM विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा, रावणभाठा दशहरा उत्सव के लिए हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये देने की घोषणा की और सत्य, धर्म तथा न्याय के मार्ग पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का आह्वान किया।
विजयादशमी पर खुले रायपुर के कंकाली मठ के कपाट, साल में एक बार होते हैं 1000 साल पुराने अस्त्र-शस्त्रों के दर्शन
रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित कंकाली मठ के कपाट विजयादशमी पर साल में एक बार खोले गए। सुबह 6 बजे से श्रद्धालु करीब 1000 साल पुराने नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्रों और प्राचीन वस्तुओं के दर्शन के लिए पहुंचे।
CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 20 अक्टूबर को रायपुर में रेल सेवाओं का शुभारंभ करेंगे, दो दशहरा उत्सवों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 20 अक्टूबर को रायपुर रेलवे स्टेशन पर नई यात्री रेल सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को डब्ल्यूआरएस कॉलोनी और रावणभाठा मैदान में दशहरा उत्सव में शिरकत करेंगे।
रायपुर में जलेगा 101 फीट ऊंचा रावण, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा भव्य दशहरा उत्सव
रायपुर के डब्ल्यूआरएस मैदान में विजयादशमी पर 101 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समारोह में शामिल होंगे। करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, पार्किंग, यातायात और चिकित्सा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
बस्तर दशहरा की काछन गादी रस्म पूरी, कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, महापर्व आयोजन को मिली अनुमति
बस्तर दशहरा महापर्व की पारंपरिक काछन गादी रस्म पूरी हुई। कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी ने 75 दिवसीय महापर्व के आयोजन की अनुमति प्रदान की।



