CGPSC में 57 दिन से अध्यक्ष की कुर्सी खाली, 26 नवंबर तक नियुक्ति नहीं हुई तो अटक सकता है राज्य सेवा परीक्षा 2026 का विज्ञापन
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में 57 दिनों से अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष का पद खाली है। 26 नवंबर तक नियुक्ति नहीं होने पर राज्य सेवा परीक्षा-2026 का विज्ञापन अटकने की आशंका है। वहीं करीब 5 हजार कर्मचारियों की पदोन्नति, राज्य सेवा परीक्षा-2025 के इंटरव्यू और SI भर्ती परीक्षा भी



