सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज, 17 सितंबर को सभी जिलों में दीप प्रज्ज्वलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष की सेवा और समर्पण के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां तेज हैं। धमतरी में 10 लाख दीयों से विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।



