बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर, समुदाय की बढ़ी भागीदारी
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की पौष्टिक थाली, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ अभियान के जरिए अभिभावकों और समुदाय को भी सक्रिय भागीदार बनाया जा रहा है।
बलरामपुर में आंगनबाड़ी बच्चों के लिए होगा खिलौना दान, 2371 केंद्रों में चलेगा ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान
बलरामपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 2371 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजित होगी। नागरिक बच्चों के लिए सुरक्षित और उपयोगी खिलौने दान कर उनकी खुशियों में सहभागी बन सकेंगे।



