नगरीय प्रशासन विभाग में 100 कर्मचारियों की नई पदस्थापना, तीन निलंबित सीएमओ बहाल होकर नई जगहों पर संभालेंगे जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें 53 सीएमओ और 24 अभियंता शामिल हैं। विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान को विभागीय जांच जारी रखते हुए निलंबन से बहाल किया गया है।



