हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की जीवंत झांकी
छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्व हरेली पर नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी देखने को मिली। पारंपरिक खेलों, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों ने आयोजन को खास बनाया।



