स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, रायपुर में आज फुल ड्रेस रिहर्सल; 17 टोलियां करेंगी परेड
रायपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पुलिस परेड ग्राउंड में आज फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तिरंगा फहराएंगे। परेड में 17 टोलियां, घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड विशेष आकर्षण रहेंगे।
सड़क निर्माण कार्यों को लेकर PWD सचिव सख्त, मार्च 2027 तक सभी प्रगतिरत काम पूरे करने के निर्देश
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने रायपुर परिक्षेत्र के सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वर्ष 2024-25 तक के सभी प्रगतिरत कार्य 31 मार्च 2027 तक पूरा करने, गुणवत्ताहीन और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
आजादी की धुन में गूंजे देशभक्ति के सुर, 100 युवा कलाकारों ने दी लाइव बैंड प्रस्तुति
रायपुर में आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह में 100 युवा कलाकारों ने एक साथ लाइव बैंड प्रस्तुति देकर देशभक्ति का माहौल बनाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को स्मरण करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पारंपरिक तरीके से मनाई हरेली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास में पारंपरिक विधि-विधान से हरेली पर्व मनाया। उन्होंने गौमाता और कृषि औजारों की पूजा कर प्रदेश में अच्छी बारिश, अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने किया नेतृत्व
बस्तर तिरंगा यात्रा 2026 का बुधवार को नारायणपुर से शुभारंभ हुआ। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने बाइक पर तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों से गुजरते हुए 14 अगस्त को कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर तिरंगा फहराने के साथ
राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेगी छत्तीसगढ़ की लोक एवं जनजातीय विरासत
15 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस स्वागत समारोह में छत्तीसगढ़ की लोक एवं जनजातीय सांस्कृतिक विरासत की विशेष प्रस्तुति होगी। गेंड़ी और गौर मड़िया नृत्य, बस्तर की पारंपरिक संगीत परंपरा, वाद्ययंत्र, शिल्प और पनिका बुनाई राष्ट्रीय मंच पर आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
जीजामगांव आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
धमतरी जिले के जीजामगांव स्थित नवीन शासकीय आईटीआई में सत्र 2026-27 से पहली बार मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। दो वर्षीय इस पाठ्यक्रम में युवाओं को ई-व्हीकल तकनीक, बैटरी प्रबंधन, मोटर कंट्रोल, चार्जिंग सिस्टम और फॉल्ट डायग्नोसिस का उद्योग-आधारित प्रशिक्षण मिलेगा। प्रवेश के लिए ऑनलाइन
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसान छत्तीसगढ़ की प्रगति की धुरी हैं और उनकी समृद्धि में ही प्रदेश की समृद्धि निहित है। हरेली के अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की झांकी
हरेली तिहार पर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी देखने को मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल की कामना की। कार्यक्रम में लोकगीत-लोकनृत्य,
मुंबई से बस्तर जा रही महिला बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत, ट्रेलर से टकराई बाइक
मुंबई से बस्तर जा रहे 23 महिला बाइक राइडर्स के समूह में शामिल 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की धमतरी जिले के मरकाटोला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रेलर से टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल रिद्धि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


