कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश, शराब घोटाला मामले में दस्तावेजों की जांच
छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के घर दबिश दी। टीम दस्तावेजों और कथित अवैध लेन-देन से जुड़े मामलों की जांच कर रही है।
सोनमणि बोरा ने संभाला प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सोनमणि बोरा (1999 बैच) ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित आईबीसी24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026 कार्यक्रम में प्रदेश की टॉपर बेटियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक और रोजगार के अवसरों के माध्यम से नई पीढ़ी का भविष्य संवारने के लिए प्रतिबद्ध है।
नवा रायपुर में चलेंगी ई-बसें, रायगढ़-जांजगीर की सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में करीब 37 किलोमीटर रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन और 6.70 किलोमीटर अकलतरा बायपास के प्रस्तावों की समीक्षा की गई।
“लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति: अरुण साव
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में लोक निर्माण विभाग को 12,666 करोड़ रुपए से अधिक के 1572 कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इनमें 1285 सड़कें, 247 पुल और 42 भवन शामिल हैं। विभाग जल्द ही WAMIS प्रणाली लागू कर
नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि नदी संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना होगा। प्रदेश में नदियों के संरक्षण के लिए मानचित्रण, संरक्षण, पुनर्भरण, जनभागीदारी और कार्ययोजना के पांच प्रमुख स्तंभों पर काम किया जाएगा। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के
गाय-बछड़ों को ठूंसकर ले जा रहे थे, 2 गिरफ्तार: तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे; दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी
रायपुर में 5 गाय और 5 बछड़ों को टाटा मजदा वाहन में अमानवीय तरीके से ठूंसकर ले जाने के मामले में डीडी नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वाहन में पर्याप्त जगह और वेंटिलेशन नहीं था और आरोपी पशु परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 2 सितंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। वे एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विधायक मूणत की कांवड़ यात्रा 23 अगस्त को, CM साय और डॉ. रमन सिंह होंगे शामिल
रायपुर में 23 अगस्त को विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में विशाल कांवड़ यात्रा निकलेगी। यात्रा में CM विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
राखी के त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, 300 किलो एनालॉग पनीर सील; प्रदेशभर में खाद्य विभाग की कार्रवाई
रक्षाबंधन के त्योहार से पहले छत्तीसगढ़ में मिलावटखोरों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत 300 किलो एनालॉग पनीर सील किया गया, जबकि कई जिलों में मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।



