डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार, फेस-2 का नाम होगा सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डुमरतराई नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण करते हुए परिसर का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखने और उनकी 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक बाजार व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति देगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज आरंग और रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल, भूमिपूजन-लोकार्पण से लेकर ‘देवो के गोठ वार्षिकोत्सव 2026’ तक रहेंगे व्यस्त
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 जुलाई को आरंग और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के साथ 'देवो के गोठ वार्षिकोत्सव 2026' एवं संभाग स्तरीय संगठन सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एस.डी.जी. 2.0 फ्रेमवर्क का विमोचन, ‘बस्तर अंजोर’ पहल की शुरुआत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. 2.0 फ्रेमवर्क और 'बस्तर अंजोर' पहल का शुभारंभ किया। नए फ्रेमवर्क के तहत राज्य स्तर पर 343 और जिला स्तर पर 99 संकेतकों के माध्यम से विकास कार्यों की निगरानी की जाएगी।
PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने ROB और RUB परियोजनाओं की समीक्षा की, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित बाधाओं को दूर कर अप्रारंभ परियोजनाओं को जल्द शुरू करने पर जोर दिया।
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटालों में पूछताछ शुरू
आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लेकर शराब घोटाला, कोल लेवी घोटाला और कस्टम मिलिंग घोटाला मामलों में पूछताछ शुरू कर दी है। अग्रवाल से तीनों मामलों में विस्तृत जांच की जा रही है।
18 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 7 आरोपियों को दी सशर्त अग्रिम जमानत
धमतरी के वर्ष 2007 के शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने 7 आरोपियों को सशर्त अग्रिम जमानत दे दी। अदालत ने जांच में सहयोग और गवाहों को प्रभावित नहीं करने समेत कई शर्तें भी लगाई हैं।
3D फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद बड़ा ऐलान: मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा, CM साय बोले- फैक्ट्री कर दी गई बंद
रायपुर के उरला स्थित 3D फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट में 3 मजदूरों की मौत के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फैक्ट्री को बंद करने और मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। मामले की जांच जारी है।
प्रधानमंत्री आवास 2.0 के लिए एक्शन मोड में सरकार: लैंड टास्क फोर्स की बैठक में तय हुई बड़ी रणनीति
रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि सर्वे, हितग्राहियों की पहचान तथा आवास निर्माण के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
राजस्व प्रशासन में बड़ा सुधार: किसानों को व्हाट्सएप पर मिलेंगे बी-1, खसरा और भूमि दस्तावेज, मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में पारदर्शी और तकनीक आधारित सेवाओं पर जोर देते हुए बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका सहित भूमि संबंधी दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने तथा लंबित राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएम आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।



