चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा: छत्तीसगढ़ के पांच बस्तर जिलों में विशेष सतर्कता, राहत शिविरों को 24 घंटे तैयार रखने के निर्देश
छत्तीसगढ़ में संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव की आशंका के चलते राज्य शासन ने 27 से 29 अक्टूबर तक हाई अलर्ट जारी किया है। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। राहत शिविरों, स्वास्थ्य सेवाओं और बचाव दलों को तैयार रखने पर जोर
विशेष लेख: बस्तर में सुरक्षा कैंपों को सेवा डेरा बनाकर दूरदराज के गांवों तक पहुंचाई जा रही शासन की विभिन्न योजनाएं
शहीद गुंडाधुर की धरती बस्तर में लगभग 200 सुरक्षा कैंपों को सेवा डेरा बनाने की योजना पर काम चल रहा है। पहले चरण में 70 कैंपों को विकसित किया जा रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएं, बैंकिंग सुविधाएं, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध
रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, तीन यात्रियों की मौत, दस घायल
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर दरचुरा के पास तेज रफ्तार यात्री बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में तीन यात्रियों की मौत और करीब 10 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना से बढ़ी संपत्तियों की बिक्री, अब तक 62.5 प्रतिशत लक्ष्य हासिल, खरीदारों को मिलेगा विशेष लाभ
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना के तहत अब तक 251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिक चुकी हैं। मार्च 2027 तक पात्र खरीदारों को 10 से 30 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग में आवास रथ भी शुरू किए जाएंगे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मुंगेली और बिलासपुर में दो पुलों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ के मुंगेली और बिलासपुर जिलों में मनियारी नदी और डोंगानाला पर उच्च स्तरीय पुल बनाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने दोनों पुलों और पहुंच मार्गों के निर्माण के लिए 14.26 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
विशेष लेख: छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु से सरकारी सेवाएं हुईं आसान
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु के माध्यम से 38 विभागों की 939 शासकीय सेवाएं एक मंच पर उपलब्ध हैं। 16,773 सेवा केंद्रों के नेटवर्क से नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में पहल की जा रही है।
ओला इलेक्ट्रिक की लापरवाही पर परिवहन विभाग का नोटिस, हजारों वाहन मालिकों की ईवी सब्सिडी अटकी
छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित है। ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने के मामले में परिवहन विभाग ने मोटरयान अधिनियम, 1988 के तहत कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
छत्तीसगढ़ PWD में 84 कर्मचारियों के तबादले, 29 मानचित्रकार और 55 सहायक ग्रेड कर्मचारियों को किया गया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग ने विभागीय कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से 84 कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें 29 मानचित्रकार, 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को साय सरकार की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर हुआ 30,870 रुपये, 7,900 जवानों को मिलेगा सीधा लाभ
छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों का प्रस्तावित मानदेय बढ़ाकर 30,870 रुपये प्रतिमाह करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और गृह मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार इस प्रस्ताव से प्रदेश के करीब 7,900 नगर सैनिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।



