मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, हरेली तिहार और ‘आजादी की धुन’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 12 अगस्त को रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार कार्यक्रम के साथ शाम को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘आजादी की धुन’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की बैठक में दिए निर्देश, सेवानिवृत्ति से पहले कर्मचारियों के प्रकरणों का करें निराकरण
मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर महत्वपूर्ण योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के प्रकरण सेवानिवृत्ति से पहले ही निराकृत करने, रिक्त और बैकलॉग पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने तथा योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग के
कांकेर में देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
कांकेर में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में ढाई किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साह से हिस्सा लिया। 92 फीट लंबा तिरंगा यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा।
छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज के साथ सरकारी दफ्तर और बैंक भी रहेंगे बंद
छत्तीसगढ़ सरकार ने 12 अगस्त को हरेली पर्व के अवसर पर प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन स्कूल-कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक समेत कई संस्थान बंद रहेंगे।
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, 40 साल से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। सरकार अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी योजना में शामिल करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिलों में सर्वे शुरू कराया है।
राजनांदगांव को 43.61 करोड़ की सौगात: 2000 सीटर ऑडिटोरियम से लेकर सड़क-पेयजल तक, विकास कार्यों का भूमिपूजन
राजनांदगांव में 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इनमें 15 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाला 2000 सीटर ऑडिटोरियम प्रमुख है।
युवाओं के हित में बड़ा फैसला: पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की बदली तारीख, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा
शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीखों में टकराव के चलते अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लिया। अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 का आयोजन 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, 18 अगस्त को टेबल-टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल
छत्तीसगढ़ में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 18 अगस्त को राज्य स्तरीय टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। बीते खरीफ विपणन वर्ष में 141.05 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई, जबकि किसानों को 3,716.38 करोड़ रुपये का बकाया धान बोनस
80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM विष्णुदेव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, जानिए किस जिले में कौन करेगा ध्वजारोहण
15 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के पुलिस मैदान में राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं मंत्री, सांसद और विधायक अलग-अलग जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।



