CM TODAY SCHEDULE:छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम जारी, रायपुर में कृषि सम्मान समारोह और करमा पूजा महोत्सव में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक, स्वास्थ्य विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक और उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह में शामिल होंगे। रात में वे रोहिणीपुरम स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में करमा पूजा पर्व महोत्सव में भाग लेंगे।
छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, राज्य सरकार ने जारी किया आधिकारिक आदेश
छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने पहले से घोषित ऐच्छिक अवकाश में संशोधन कर इसे सामान्य अवकाश में बदल दिया है।
छत्तीसगढ़ में PWD के 91 सिविल सब-इंजीनियरों का तबादला, सरकार ने तत्काल प्रभाव से जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में 91 सिविल सब-इंजीनियरों के तबादले का आदेश जारी किया है। नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर समेत कई जिलों के विभागीय कार्यालयों में प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों ने सरकार से की दो प्रतिशत डीए और कैशलेस इलाज की मांग, 32 संगठनों ने उठाई आवाज
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर सहित देने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा तत्काल लागू करने की मांग की है। राजनांदगांव में 32 संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक के बाद फेडरेशन ने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 309 पारंपरिक वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र, केदार कश्यप ने औषधीय ज्ञान के संरक्षण पर दिया जोर
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 309 पारंपरिक वैद्यों को कोंडागांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वन मंत्री केदार कश्यप ने पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान के दस्तावेजीकरण, औषधीय पौधों के संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बोर्ड ने 31 मार्च 2027 तक 1,000 वैद्यों
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, जल संसाधन विभाग के 15 अभियंताओं का स्थानांतरण, अधीक्षण अभियंता से कार्यपालन अभियंता तक शामिल
छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में प्रशासकीय फेरबदल करते हुए 15 अभियंताओं का स्थानांतरण किया गया है। सूची में अधीक्षण अभियंता आरके बंजारे, कार्यपालन अभियंता टीआर मेश्राम और एनसी सिंह सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं।
शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क निर्माण में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी सख्त, दो ठेकेदारों को नोटिस, छह उप अभियंताओं से जवाब तलब
शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण तथा उखड़ी सड़क के मामले में छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने दो ठेकेदारों को नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा है। वहीं, बालोद राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग के छह उप अभियंताओं को तीन दिनों में प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गढ़फुलझर में 50 लाख के सर्वमंगल भवन का किया लोकार्पण, मंदिर में डोम निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गढ़फुलझर में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वमंगल भवन का लोकार्पण किया और मंदिर परिसर में 50 लाख रुपये से भव्य डोम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं को सरकार की प्राथमिकता बताया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मुंगेली और बिलासपुर में दो पुलों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ के मुंगेली और बिलासपुर जिलों में मनियारी नदी और डोंगानाला पर उच्च स्तरीय पुल बनाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने दोनों पुलों और पहुंच मार्गों के निर्माण के लिए 14.26 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।



