प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री साय को आत्मीय पत्र, छत्तीसगढ़ के विकास, नक्सलवाद और जनकल्याणकारी योजनाओं का किया उल्लेख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आत्मीय पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पत्र में नक्सलवाद के खात्मे, 51 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं, महतारी वंदन योजना, किसानों, युवाओं और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया।



