राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी ने मारी बाजी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रथम पुरस्कार से किया सम्मानित
नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मान प्रदान किया। प्रदर्शनी में वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, बस्तर पर्यटन, ग्रामीण रोजगार, महिला आजीविका और डिजिटल नवाचारों की झलक दिखाई गई।



