छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितंबर को, CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी बैठक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11:30 बजे से आयोजित की जाएगी।
साय कैबिनेट के अहम निर्णय: किसानों को समय पर खाद दिलाने की तैयारी, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 10% कोटा
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए मंत्री-मंडलीय उपसमिति के गठन को मंजूरी दी है। साथ ही पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नए नियम-2026 को भी स्वीकृति प्रदान की गई।



