चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का कांग्रेस पर आरोप, रायपुर में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ भ्रामक प्रचार कर देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है।



