किसानों की मेहनत से लगातार दो साल देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी, विजय शर्मा बोले- यह किसानों की मेहनत का परिणाम
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा में 28 हजार शेयरधारी गन्ना किसानों को 30 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर 50 किलो शक्कर वितरण का शुभारंभ किया गया। कारखाने ने लगातार दो वर्षों में देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर राष्ट्रीय स्तर का एफिशिएंसी अवार्ड प्राप्त किया है।



