सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्रमवीरों, कारीगरों, शिल्पकारों, अभियंताओं और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं।

