विशेष लेख: सेवा संकल्प अभियान—जनसेवा और जनभागीदारी से विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। अभियान के तहत प्रदेशभर में रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण, डिजिटल साक्षरता और सेवा सेतु शिविर समेत 25 सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।



