बलरामपुर में आंगनबाड़ी बच्चों के लिए होगा खिलौना दान, 2371 केंद्रों में चलेगा ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान
बलरामपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 2371 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजित होगी। नागरिक बच्चों के लिए सुरक्षित और उपयोगी खिलौने दान कर उनकी खुशियों में सहभागी बन सकेंगे।



