अमृत मिशन 2.0 से बस्तर को मिलेगी बड़ी सौगात, पेयजल उपलब्धता 65 से बढ़कर 135 लीटर प्रतिदिन होगी
छत्तीसगढ़ के बस्तर नगर पंचायत में अमृत मिशन 2.0 के तहत 57.71 करोड़ रुपये की जलप्रदाय योजना मंजूर हुई है। मारकंडी नदी से पानी लाकर शुद्धिकरण के बाद शहर में आपूर्ति की जाएगी। योजना पूरी होने पर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पेयजल उपलब्धता 65 से बढ़कर 135 लीटर होगी।



