सोनमणि बोरा ने संभाला प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सोनमणि बोरा (1999 बैच) ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
जनसेवा और सुशासन को बनाएं प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों को दिए प्रशासनिक सफलता के मंत्र
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से मुलाकात कर उन्हें संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के साथ जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बोले- निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने युवाओं से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार, योजनाओं की मॉनिटरिंग और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।



